ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बस और ट्रक में जोरदार भिडंत, आधा दर्जन से अधिक पैरा मिलिट्री के जवान घायल घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस की ट्रक से सीध

बस और ट्रक में जोरदार भिडंत, आधा दर्जन से अधिक पैरा मिलिट्री के जवान घायल घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में समस्तीपुर से चुनाव करा कर मुजफ्फरपुर आ रहे पैरा मिलिट्री के एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गये हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक,सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर चौक के पास एक बस और ट्रक में भिडंत हो गई। जहां समस्तीपुर की तरफ से आ रही पैरा मिलिट्री जवानों से भरी बस को एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कई जवान जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना में  घायल जवानों की संख्या एक दर्जन से अधिक है। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। यह सभी लोग समस्तीपुर में चुनाव करा कर बस से मुजफ्फरपुर आ रहे थे। 


बताया जा रहा है कि, सकरा थाना क्षेत्र के सबहा काली मंदिर के निकट NH के पास तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में असम पुलिस के 36 जवान भरे हुए थे। जिसमें से 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल के जवान समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कराकर सारण जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है।