ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बोचहां उप चुनाव में आज थमेगा प्रचार का शोर, BJP कैंडिडेट के लिए सीएम नीतीश जायेंगे वोट मांगने

MUZAFFARPUR : बिहार की बोचहा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव बीजेपी और राजद के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. बोचहा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के

बोचहां उप चुनाव में आज थमेगा प्रचार का शोर, BJP कैंडिडेट के लिए सीएम नीतीश जायेंगे वोट मांगने
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार की बोचहा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव बीजेपी और राजद के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. बोचहा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री और बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी के लिए वोट मांगने जायेंगे.


सीएम नीतीश कुमार ने बोचहां उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि बोचहां में 10 अप्रैल को प्रचार करने के लिए जा रहा हूं. यहां हमारी (एनडीए) जीत पक्की होगी. वहीं शनिवार को तेजस्वी यादव भी बोचहां पहुंचे थे. बोचहां उपचुनाव को लेकर बीजेपी और आरजेडी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.


निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा. इस तरह प्रचार के चंद घंटे रह गए हैं. उपचुनाव में तीन महिलाएं एवं 10 पुरुष सहित 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें राजद के अमर कुमार पासवान, वीआईपी की गीता कुमारी, भाजपा की बेबी कुमारी, कांग्रेस प्रत्याशी तरूण चौधरी और एआईएमआईएम की रिंकी देवी सहित अन्य हैं. वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी.