ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

Bihar Weather Alert: बिहार के इन 14 जिलों में अलर्ट, अगले कुछ घंटों में वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

बिहार के 14 जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से घरों में रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। अलर्ट शाम 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Bihar Weather Alert, Bihar Orange Alert, Bihar Rain Alert, Bihar Thunderstorm Warning, Bihar Lightning Alert, Nalanda Weather News, Shekhpura Weather Update, Bihar Mausam Samachar, Bihar Disaster Mana
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather Alert:  बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार दोपहर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की आशंका जताते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी पहले अलर्ट में नालंदा और शेखपुरा जिलों के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चेतावनी जारी की गई थी। इसके कुछ ही मिनट बाद विभाग ने दूसरा अपडेट जारी करते हुए अलर्ट का दायरा बढ़ा दिया।

नए अलर्ट के अनुसार जमुई, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पूर्वी चंपारण, बांका, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सारण और सीतामढ़ी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह अलर्ट बुधवार शाम 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें। किसान, पशुपालक और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पिछले वर्षों में वज्रपात की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, इसलिए अलर्ट को गंभीरता से लेने की जरूरत है।