ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबरें निकल कर साम

बिहार : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला,  मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। 


मुजफ्फरपुर में एक बार फ़िर तेज रफ्तार का कहर दिखने को मिला है। जहां हाईवा ट्रक के चपेट मे आने से घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगो की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सरैया थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। 


बताया जा तरह है कि, पूरा मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा जवाहर चौक के समीप की है। जहां आज अहले सुबह एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


उधर,  बताया जा रहा कि बीते दिन सरैया थाना क्षेत्र के इसी रोड पर एक हाईवा ट्रक के चपेट मे आने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा था और पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया था। उस घटना के महज 24 घंटे के अंदर उसी सड़क मार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।