ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: नहाने के दौरान डूबने से तीन लड़कों की मौत, दो को बचाने के चक्कर में तीसरे की भी गई जान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब नहाने के दौरान तीन बच्चे एक के बाद एक वाया नदी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों का शव नदीं से बरामद करने के बाद पुलि

बिहार: नहाने के दौरान डूबने से तीन लड़कों की मौत, दो को बचाने के चक्कर में तीसरे की भी गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब नहाने के दौरान तीन बच्चे एक के बाद एक वाया नदी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों का शव नदीं से बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, घटना साहेबगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 24 स्थित वाया नदी की है, जहां दो बच्चे वाया नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगे। वहां खड़े 17 वर्षीय अरमान की नजर जब डूब रहे बच्चों पर पड़ी तो उन्हें बचाने के लिए उसने भी नदी में छलांग लगा दी लेकिन एक के बाद एक तीनों युवक वाया नदी में समा गए। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वाया नदी में डूबे तीनों किशोर की डेडबॉडी को पानी से बाहर निकाला। घटनी की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक तीनों लड़कों की पहचान 17 वर्षीय अरमान, 8 वर्षीय राजा बाबू और 8 वर्षीय रमजान के रुप में हुई है। तीनो एक ही गांव के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही गांव के तीन लड़कों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता