ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में गर्मी से बचाव का अनोखा ठिकाना, मिलेगा गोवा जैसा मजा; जानिए...

Bihar News: अगर आप इस गर्मी में सुकून और ठंडक की तलाश कर रहे हैं, तो एक बार जरूर रुख करें. गर्मी में लोगों के लिए सबसे बड़ा राहत केंद्र बन चुका है. जानें...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: अगर आप इस गर्मी में सुकून और ठंडक की तलाश कर रहे हैं, तो एक बार जरूर मुजफ्फरपुर के खरौना नहर का रुख करें। शहर से सटा और पताही हवाई अड्डा के ठीक सामने स्थित यह नहर अब गर्मी में लोगों के लिए सबसे बड़ा राहत केंद्र बन चुका है। तपती दोपहरी की लू से परेशान लोग दूर-दूर से यहां नहाने और गर्मी से बचने आते हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि खरौना नहर में नहाने का मजा किसी महंगे वॉटर पार्क से कम नहीं है, बल्कि कई गुना ज्यादा है, और वह भी पूरी तरह मुफ्त।


यहां हर उम्र के लोग दिनभर जुटे रहते हैं। पानी की कल-कल ध्वनि, चिड़ियों की चहचहाट और चारों ओर फैली हरियाली इसे प्रकृति की गोद में बसा एक स्वर्ग बनाती है। कई लोग बताते हैं कि यहां आने पर ऐसा लगता है जैसे वे गोवा के किसी बीच पर हों। मुजफ्फरपुर में यह जगह सेल्फी के लिए भी सबसे लोकप्रिय स्थान बन गई है।


खरौना नहर अब केवल नहाने की जगह नहीं रह गई है, बल्कि यह पिकनिक स्पॉट और मानसिक सुकून का केंद्र भी बन गया है। स्थानीय युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोग आने लगे हैं।


गर्मी के दिनों में यहां भीड़ ज्यादा हो जाती है। लोग स्विमिंग सीखने भी यहां आते हैं। हालांकि भीड़ बढ़ने के कारण नहर का पानी गंदा हो जाता है, लेकिन अभी तक सफाई और सुरक्षा के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस दिशा में जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया है।


जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग नहर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए जल्द ही गश्त बढ़ाएंगे। साथ ही, सफाई व्यवस्था के लिए नहर किनारे कूड़ा कचरा फेंकने से रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। प्रशासन ने बताया कि जल्द ही नहर के आसपास शौचालय, कूड़ेदान और पानी पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।


इसके अलावा, स्थानीय पर्यटन विभाग इस स्थल को और विकसित करने पर भी विचार कर रहा है ताकि खरौना नहर को मुजफ्फरपुर में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी से इस क्षेत्र को और सुंदर और स्वच्छ बनाने की पहल की जाएगी।