ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: संदिग्ध हालत में 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शराब पीने से मौत की जताई आशंका

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने

बिहार: संदिग्ध हालत में 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शराब पीने से मौत की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से बुजुर्ग की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर पटेल के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक मिठनपुरा गांव के बगल में जमालाबाद में लंबे दिनों से पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से जहरीली शराब बनाने का काम किया जा रहा है। मृतक के बेटे ने बताया कि कुछ दिन पहले भी शराब कारोबारियों ने उसके पिता को पैसों के लिए बंधक बना लिया था।


मृतक के बेटे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नंदकिशोर पटेल शराब पीने के लिए जमालाबाद गए थे। वहां शराब पीने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे के मुताबिक शराब इतनी जहरीली थी कि उसके पिता के शरीर की स्कीन गलने लगी थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।


पूरे मामले पर पूछे जाने पर अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में एक महिला को तत्काल हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

टैग्स