ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में ट्रैक्टर और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे जब हादसा हुआ।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि मेला देखकर 20 से 25 की संख्या में लोग पिकअप वैन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीनापुर के खेमाईपट्टी और दरही पट्टी के बीच पिकअप ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। 


इस घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीण ने बताया कि सभी मृतक पिकअप पर सवार होकर समस्तीपुर के सीयूरी मेला देखने गए थे। अधिकांश लोग मीनापुर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव के थे। मेला देखकर लौटने के क्रम में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हुई। मृतकों में मीनापुर के पूरनिया निवासी तीन लोग हैं जबकि चौथा दूसरे गांव का है।


डायल 112 पर तैनात एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गस्ती के क्रम में उनलोगों ने देखा कि एक पीकअप और ट्रेक्टर में टक्कड़ हो चुकी है। कुछ को लोकल गाड़ी से और शेष को पुलिस गाड़ी से एसकेएमसीएच लाया गया। घटना में तीन वयस्क और एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं गंभीड़ रूप से घायल हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता