ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Police News: फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, सेवा से बर्खास्त करने की तैयारी शुरू

Bihar Police News: फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, सेवा से बर्खास्त करने की तैयारी शुरू

Bihar Police News
फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में लंबे समय से फरार चल रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग बड़ी कार्रवाई करने वाला है। लंबे टाइम से फरार चल रहे पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। तिरहुत रेंज में ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बन रही है। सिवाईपट्टी थाने के एएसआई रामप्रवेश प्रसाद चार महीने से फरार हैं जिससे कई केस प्रभावित हुए हैं। डीआईजी ने इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और निलंबन के बाद बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश दिया है।


फरार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत फरार पुलिसकर्मियों की खोज शुरू कर दी गई है, ताकि सख्ती से कार्रवाई की जा सके। इसके लिए तिरहुत रेंज के चारों जिलों में फरार पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है। फिर इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। आपको बता दें कि, सिवाईपट्टी थाने में तैनात एएसआई रामप्रवेश प्रसाद करीब चार महीने से बिना सूचना के फरार हैं। कई महत्वपूर्ण केसों का उनके पास प्रभार है। उनके फरार रहने के कारण करीब तीन दर्जन से अधिक केसों की जांच प्रभावित हो रही है। केस की जांच में देरी होने से पीड़ितों को न्याय मिलने में भी देरी हो रही है। पीड़ित इंसाफ के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। 


दरअसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब सिवाईपट्टी इलाके के एक पीड़ित ने तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा से एक केस में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने उस क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। तभी यह मामला सामने आया कि उक्त एएसआई करीब चार महीने से थाने से फरार हैं। मामले में एसएसपी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। उस पर विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है। फिर भी एएसआई पुलिस लाइन में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। डीआईजी को ऐसी सूचना मिली है कि इसी तरह अन्य जिलों में भी कई पुलिसकर्मी काफी दिनों से फरार हैं, जिसे लेकर विभाग अब सख्त हो गया है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर निलंबन के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता