ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पानी भरे गड्ढे में डूबकर से दो सगे भाइयों की मौत, बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे की भी गई जान

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो सगे भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुरौल के तितरा बिशनपुर गांव की है। यहां बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे भाई ने

बिहार : पानी भरे गड्ढे में डूबकर से दो सगे भाइयों की मौत, बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे की भी गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो सगे भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुरौल के तितरा बिशनपुर गांव की है। यहां बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे भाई ने अपनी जान दे दी है। पानी में डूब रहे बड़े भाई को बचाने के लिए छोटे भाई ने छलांग लगा दी लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही घर के दो चिराग बुझने से गांव में मातम फैल गया है।


मृतकों की पहचान कमोद पासवान के 14 वर्षीय बेटे अंकित कुमार और 10 वर्षीय अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। अंकित कुमार 5वीं जबकि अनिकेत तीसरी कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि मृतकों के घर के पास ही स्थित गड्ढा पानी से भरा हुआ था। मृतक अंकित कुमार शौच के लिए गड्ढे की तरफ गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में डूबते देख घर के पास खड़े अनिकेत ने पानी में छलांग लगा दी।


इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए दौड़े। जबतक लोग उन्हें बचा पाते तबतक दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स