ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डेढ़ साल के मासूम की बाल्टी के पानी में डूबकर मौत, मां की नींद के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डेढ़ साल के मासूम की बाल्टी के पानी में डूबकर मौत हो गई है। मां बच्चे के साथ सोई थी, तभी बच्चा खेलते-खेलते पानी के पास पहुंच गया।

Bihar News
बाल्टी के पानी में डूबकर मासूम की मौत
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बाल्टी के पानी में डूबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई है। घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र की हरपुर बलड़ा गांव की है। मृतक की पहचान हरपुर बलड़ा के रहने वाले डेढ़ साल के आदर्श कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता का नाम पंकज महतो बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर घर में मासूम की मां अपने बच्चे के साथ सोई थी। इस दौरान अचानक बच्चा उठकर खेलते हुए घर के आंगन में चला गया। वहां पर चापाकल के पास बाल्टी में पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि खेलते हुए बच्चा बाल्टी के पास पहुंचा और अचानक वह बाल्टी में गिर गया। 


थोड़ी देर बाद परिजनों की नजर बाल्टी में गिरे बच्चे पर पड़ी। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था कि मासूम की जान चली गई। बच्चे की मां और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता