ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़

Bihar News: इस मूर्ति के बरामद होने के बाद जैसे ही आसपास के इलाकों में इसकी खबर फैली, दर्शन के लिए लोग आने शुरू हो गए और देखते ही देखते भीड़ जमा होने लगी. हालांकि, अब तक कोई यह नहीं बता पाया है कि यह मूर्ति किस देवता की है.

Bihar News
खुदाई में मिली अष्टधातु की मूर्ति
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ के क़स्बा गांव में स्थित रामजानकी मठ में मंगलवार को खुदाई के दौरान एक अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति बरामद हुई है. जैसे ही इस बात की सूचना ग्रामीणों को मिली. वहां लोगों का हुजूम जमा हो गया और सभी दर्शन करने के लिए व्याकुल हो उठे.


इस घटना की चर्चा आसपास के गाँवों तक जोर-शोर से होने लगी. जिसके बाद फिर जुटी हुई भीड़ को समझा बुझाकर जैसे-तैसे काबू में लाया गया और फिर खुदाई में मिली अष्टधातु की मूर्ति को मठ में रखकर उसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी गई. आसपास के इलाकों में यह बात फैलते ही लोग मन में श्रद्धा लिए इसकी पूजा करने के लिए मठ आने शुरू हो गए.


बताते चलें कि रामजानकी मठ का जीर्णोद्धार पिछले एक साल से जारी है. यह नेक काम स्थानीय लोगों और मठ की अपनी राशि की मदद से की जा रही है. मंगलवार के दिन मजदूर आम दिनों की तरह ही खुदाई में लगे हुए थे, इस दौरान कुदाल से करीब 5 फीट की मिट्टी खोदने के बाद जमीन में दबी यह अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई. 


स्थानीय मुखिया प्रियंका कुमारी के पति पंकज किशोर ने मूर्ति के अष्टधातु के होने की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक यह किसी को समझ में नहीं आ पाया है कि आखिर मूर्ति है किस देवता की. वहीं, इस बारे में जब वहां के थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार और अंचल अधिकारी कुणाल कुमार गौरव से पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि “हम अभी तक इस बात से अंजान हैं. उनका कहना है कि इस बारे में जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


इधर रामजानकी मठ के महंथ किशोरी दास, मौजेलाल दास और सुखी दास ने पूजा-अर्चना कर मूर्ति को सुरक्षित रूप से मंदिर में रख दिया है. इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि मूर्ति के दर्शन के लिए आसपास के लोगों में कौतहूल मचा हुआ है.