ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Police: वर्दी में पुलिस कर्मियों ने बनाई फ़िल्मी रील तो थानेदार ने किया बचाव, दवाब बढ़ने के बाद अब होगी कार्रवाई

Bihar Police: “मौका मिला तो देख लेना साहब, हम दोनों 15-20 पर भी भारी पड़ेंगे।“ पुलिस कर्मी ने बनाई अलग-अलग पोज में फिल्मी गाने पर रील, अब विभाग कर रहा एक्शन की तैयारी.

Bihar Police
बिहार पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Police: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना में डायल 112 में तैनात दो जवान का एक रील वायरल हुआ है, जिसमें दोनों चर्चित फिल्म शोले के डायलॉग के साथ अपने थानेदार को कहते नजर आ रहे हैं कि “देख लेना थानेदार साहब, हमें मौका मिलेगा तो 15-20 पर भारी पड़ेंगे”। इस पोस्ट को किसी युवक ने अब बिहार पुलिस को कार्रवाई के लिए संज्ञान में दिया है। 


बिहार पुलिस में इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक ताजा मामला बोचहां थाना से सामने आया है, जहां पर डायल 112 में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल का वर्दी में बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनो ही कांस्टेबल को एक बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म "शोले" का मशहूर डायलॉग बोलता हुआ देखा जा रहा है. “अगर मौका मिलेगा तो देख लेना थानेदार साहब, हम दोनों तो 15 से 20 पर भारी पड़ेंगे, हमने कुछ ज्यादा तो नहीं बोल दिया, बोल ही दिया है तो देख लेंगे, पार्टनर”.


अब यह विवादित डायलॉग कांस्टेबल ने न सिर्फ अपनी वर्दी में बोला है बल्कि इसमें उन्हें एक बाइक पर और पैदल चलते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद अब यह रील भी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है कि क्या अब यह खाकी वर्दी वाले लोगों के लिए रील बनाने का मंच बन गई है और क्या वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर इस तरह के वीडियो को बनाया जाना सही है?


वहीं, इस मामले की जानकारी के बाद बोचहा थाना के थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया है कि डायल 112 के पुलिस कांस्टेबल के एक सामान्य वीडियो को किसी परिचित व्यक्ति ने एडिट करके सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। अभी इस वीडियो की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें