ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: बिहार में यहां युवक का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, पहचान के प्रयास जारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के छाता चौक नाले में युवक का शव बरामद। काजीमोहम्मदपुर थाने से चंद कदम ही दूर। पुलिस पहचान में जुटी..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित नाले में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव थाने से महज चंद कदम की दूरी पर ही पाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।


सुबह यहां स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरते देखा और तुरंत काजीमोहम्मदपुर थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे। मृतक की उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है। वह नीली जींस और ऑरेंज कलर की शर्ट पहने हुए था।


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और लापता व्यक्तियों की सूची खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। फिलहाल हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना कुछ स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।  


रिपोर्टर: मनोज कुमार