ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 होटल मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो होटल मैनेजर सहित पांच को किया गिरफ्तार। चार महिलाएं मुक्त, मास्टरमाइंड दंपति भी गिरफ्तार।

Bihar News
गिरफ्तार लोग
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने शहर में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो होटल मैनेजरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान चार महिलाओं को बंधक अवस्था से मुक्त कराया गया, जिन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। ब्रह्मपुरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उनकी पत्नी किरण कुमारी थे मुख्य मास्टरमाइंड।


मुजफ्फरपुर पुलिस को एक महिला की शिकायत मिली कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है और शहर के विभिन्न होटलों में उसकी सप्लाई की जाती थी। उसने बंधन से मुक्त होने की गुहार लगाई। इस सूचना पर SDPO टाउन-1 के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी में एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर मौजूद लोगों ने इसे खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चतुराई से दरवाजा खोला और चार महिलाओं को बरामद किया, जिनमें से तीन को सेक्स रैकेट के लिए बंधक बनाया गया था।


पूछताछ में पता चला कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा निवासी दिलीप कुशवाहा और उनकी पत्नी किरण कुमारी इस रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। गिरोह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय था, जहां घर से भागी लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जाता और क्लाइंट्स को फोटो भेजकर मोटी रकम वसूली जाती थी।


पुलिस ने नगर और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर दो होटल मैनेजरों और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण पासवान (सिकंदरपुर थाना), अंकित कुमार (रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी), पवन कुमार (मोतीपुर थाना), दिलीप कुशवाहा और किरण कुमारी (ब्रह्मपुरा थाना) शामिल हैं। पुलिस ने दो गाड़ियां, पांच मोबाइल, DVR, ट्रेन टिकट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। SDPO टाउन-1 ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और रैकेट के अन्य लिंकेज की जांच की जा रही है। 


रिपोर्ट: राजन कुमार, मुजफ्फरपुर