ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर अंचल नाजिर, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुआ अरेस्ट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल में निगरानी विभाग ने नाजिर श्याम कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी निभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर में बड़ा एक्शन लिया है। निगरानी की टीम ने मोतीपुर अंचल के नाजिर श्याम कुमार को घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है। नाजिर श्याम कुमार को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


दरअसल, बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत नाजिर श्याम कुमार को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, नाजिर श्याम कुमार ने एक पीड़ित से जमीन संबंधी कार्य (जमीन की रसीद निर्गत करने या एलपीसी बनाने) के एवज में अवैध राशि की मांग की थी। पीड़ित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग द्वारा मामले का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराए जाने के बाद शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद नाजिर को पकड़ने के लिए एक विशेष धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया।


शुक्रवार को जैसे ही पीड़ित ने तय राशि नाजिर को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय नाजिर के पास से रिश्वत के रंग लगे नोट बरामद किए गए। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।


गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी नाजिर को तुरंत अपने साथ पटना ले गई है। निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। जिले में इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता