ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Bihar News: पत्नी से विवाद पर पति ने ली ससुर की जान, हड़कंप मचने के बाद एक्शन में आई पुलिस

Bihar News: इस घटना ने ससुर-दामाद के रिश्ते को कलंकित कर दिया है. पत्नी से विवाद को लेकर कई महीनों से लगातार दामाद अपने ससुर से झगड़ा किया करता था, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई.

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित गिजास से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहाँ एक पापी दामाद ने लोहे के रॉड से मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामचंद्र सहनी उर्फ़ डोमन सहनी के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी अजय सहनी मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर का रहने वाला है. 


परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस बार में जब परिजनों से पूछताछ की गई तो यह पता चला कि डोमन सहनी की पुत्री दिल्ली में रहा करती है. इसी बात से अजय नाराज था और बार-बार उसे वापस आने को कहता था. मगर उसकी पत्नी मानने को तैयार नहीं थी.


इस बात को लेकर अजय बेहद गुस्से में था और कई मौकों पर अपने ससुर से आकर विवाद किया करता था, इसी क्रम में इस दफा फिर वह अपने ससुराल पहुंचा और ससुर से इस बारे में उसकी कहासुनी शुरू हो गई. बात आगे बढ़ी और दामाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया. उसने घर में ही पड़े लोहे के रॉड को उठाया और उसे ससुर के सिर पर दे मारा. जिसके बाद वृद्ध वहीं होश खोकर गिर पड़े, परिजनों ने जल्दबाजी में डोमन सहनी को अस्पताल में भर्ती कराया मगर उन्हें बचा न सके.


इस मामले में जैतपुर के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे इस बारे में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी एफएसएल की टीम को भी पूर्ण रूप से दे दी गई है. साथ ही आश्वासन दिया गया है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी.