ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar News: हादसे की शिकार हुई पटना जा रही तेज रफ्तार बस, 25 से 30 लोग घायल; दो बसों की हुई सीधी भिड़ंत

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पटना जा रही तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस पर सवार 35 से 30 य

Bihar News: हादसे की शिकार हुई पटना जा रही तेज रफ्तार बस, 25 से 30 लोग घायल; दो बसों की हुई सीधी भिड़ंत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पटना जा रही तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस पर सवार 35 से 30 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी की जान नहीं गई है। यात्रियों को हल्की चोट आई हैं।


जानकारी के मुताबिक, बोचहां थाना क्षेत्र के कनहरा में अहले सुबह तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुहासे के कारण दो बसों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे बस सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अच्छी बात रही कि इस दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुए हैं। 


बताया जा रहा है कि शिवगंगा ट्रेवल्स की बस करीब दो दर्जन यात्रियों को लेकर मधुबनी से पटना जा रही थी। इसी दौरान दो बसों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस के कंडक्टर ने बताया कि कुहासे के कारण यह हादसा हुआ है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता