ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप से भागा दूल्हा, आहत दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप से दूल्हा फरार हो गया। जिसके बाद लोकलाज के डर से दुल्हन ने छत से छलांग लगा दी।

Bihar News:
मुजफ्फरपुर में शादी के मंडप से भागा दूल्हा, आहत दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, मुजफ्फरपुर शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में शादी करने आया दूल्हा अचानक मंडप से फरार हो गया। दूल्हे के भागने की जानकारी मिलने पर लड़की बेहोश हो गई। लोकलाज के डर से दुल्हन ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।


जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दूल्हे के भागने के बाद लड़की पक्ष वालों ने मंदिर में ही हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर लड़का पक्ष के कई लोग वहां से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों तक जमकर ड्रामा चला। इस दौरान दूल्हे की मामी, अगुवा सहित अन्य बारातियों को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया।


मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोग नगर थाना पहुंच गए। जिसके बाद पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। लड़की वाले उसी लड़के से शादी कराने पर अड़ गए। लड़की वालों का कहना था कि जब तक लड़का नहीं आएगा, तब तक उसकी मामी सहित अन्य लोगों को वे थाने से नहीं जाने देंगे।


खबरों के मुताबिक पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के लड़के के साथ पटना के अगमकुआं इलाके की लड़की की शादी रविवार को होनी थी। दोनों पक्ष शादी के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। तभी लड़के की मामी ने लड़की का आधार मांगा। इसमें पता चला कि लड़की दूसरी जाति की है। झूठ बोलकर शादी तय करने और दूसरी जाति की जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचा दूल्हा चकमा देकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता