ब्रेकिंग
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन

Bihar News: अगलगी में 4 बच्चों की मौत, दर्जनों घर राख

Bihar News: दिल दहला देने वाली दुखद घटना मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहाँ अगलगी में 4 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि कई दर्जन घर जलकर राख हो चुके हैं.

Bihar News
मुजफ्फरपुर में अगलगी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है. जहाँ भीषण आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं कई लापता बताए जा रहे हैं। यह मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमनी पंचायत का है। यहां के महादलित टोला में अचानक आग लगने से कई दर्जन घर कलकर राख हो गए हैं, जबकि चार बच्चों के भी जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। 


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण बच्चों की जान बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। जानकारी के मुताबिक़ घर में पड़े सिलेंडर में आग लगने से आसपास के कई घर भी आग के लपेटे में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सिलेंडर का मलबा कई सौ फिट ऊपर जाकर गिर रहा था।


वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी विलंब से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।


राजन कुमार की रिपोर्ट