ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनो लड़के स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी

बिहार: तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनो लड़के स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार लड़कों ने एनएच के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना औराई थाना क्षेत्र स्थित एनएच 77 पर जनार गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रूपौली गांव निवासी अमित कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी स्कूटी से उन्होंने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक लड़कों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। दोनों लड़कों की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता