ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में ससुर ने कर दी दामाद की हत्या, बेटी से लव मैरिज करने पर घर में घुसकर मारी गोली

8 महीने के बेटे को गोद में लिए तनु फूट-फूट कर रोने लगी। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रोते हुए कह रही थी अब वो कैसी जियेगी उसके 8 महीने के बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया गया है।

bihar
मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग का मामला
© social media
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक ससुर पर दामाद की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया है। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि बेटी के प्रेम विवाह किये जाने से वो नाराज थे, इसी बात को लेकर कथित तौर पर उन्होंने घर में घुसकर अपने ही दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। 


इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन पुलिस से पूरे मामले की जांच करने और आरोपी को सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। घटना मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है। जहां एक ससुर पर दामाद की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप है। मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की है, जिसके बारे में बताया जाता है कि अचानक कुछ लोग आयुष के घर में घुस गये और गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो  गये। 


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंची सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी तनु से भी घटना की जानकारी ली। तनु ने अपने मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने आयुष के साथ लव मैरिज की थी। इस शादी से उनके परिवारवाले नाराज थे। 


वे इस शादी के खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि आयुष से उसकी शादी हो। शादी के बाद मायके वालों ने उनके पति आयुष को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। पति की हत्या से तनु काफी सदमें में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। 8 महीने के बेटे को गोद में लिए तनु फूट-फूट कर रोने लगी। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रोते हुए कह रही थी अब वो कैसी जियेगी उसके 8 महीने के बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया गया है। तनु की बातें सुनकर वहां मौजूद लोगों के आंख भी भर गये। उनके आंखों से भी आंसू निकलने लगे।


 फिलहाल पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग मान रही है। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। आरोपी ससुर घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर ही है। इस घटना के मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।