ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नूपुर शर्मा के खिलाफ परिवाद दायर, दो और नेताओं पर गंभीर आरोप

MUZAFFARPUR: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। दो अन्य आरोपियों में बीजेपी से निष्कासित नवीन जिंदल

बिहार में नूपुर शर्मा के खिलाफ परिवाद दायर, दो और नेताओं पर गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। दो अन्य आरोपियों में बीजेपी से निष्कासित नवीन जिंदल और यति नरसिंहानंद शामिल हैं। मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी एम राजू नैय्यर ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में परिवाद दायर किया है। इस मामले पर 21 जून को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।


परिवाद दायर करने वाले एम राजू ने आरोप लगाया है कि एक टीबी चैनल पर डिबेट के दौरान सभई आरोपियों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। एम राजू के मुताबिक पैगंबर मोहम्मद के प्रति सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों में श्रद्धा का भाव है। आरोपियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की है।


गौरतलब है कि पिछले दिनों नूपुर शर्मा ने एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के प्रति विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद नूपुर शर्मा ने इसके लिए माफी मांगी थी। नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को देश के विभिन्न शहरो में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और जमकर बवाल काटा।

टैग्स