ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कोरोना कहर के बीच चमकी की एंट्री, मुजफ्फरपुर में AES बुखार से एक बच्चे की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना के साथ-साथ चमकी बुखार के भी मामले सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरपुर में 5 बच्चों में चमकी बुखार की पुष्टि की गई गई.

बिहार में कोरोना कहर के बीच चमकी की एंट्री, मुजफ्फरपुर में AES बुखार से एक बच्चे की मौत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना के साथ-साथ चमकी बुखार के भी मामले सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरपुर में 5 बच्चों में चमकी बुखार की पुष्टि की गई गई. चमकी से एक बच्चे की मौत की भी बात सामने आ रही है. इन बच्चों को पीकू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराये जाने के बाद मामला सामने आया. 


बिहार में कोविड के साथ-साथ एईएस के भी मामले सामने आने लगे हैं. मुजफ्फरपुर में बच्चे चमकी बुखार की चपेट में आ रहे हैं. एसकेएमसीएच प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिजन इलाज के लिए लेकर पहुंचे. बच्चों को पीकू वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है. 


अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्चों में चमकी बुखार की पुष्टि की है. फिलहाल बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है. उसका इलाज किया जा रहा है.  आपको बता दें कि एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में फ़िलहाल 5 बच्चों को भर्ती किया गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि एक बच्चा अभी भी भर्ती है. बाकी के तीन बच्चे डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. शुक्रवार को जिले के मुशहरी प्रखण्ड के मनिका गांव के दो वर्षीय बच्चे रौनक कुमार में चमकी बुखार की पुष्टी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता