ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बड़ा हादसा टला : स्टेशन से खुलते ही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां अमृतसर से दरभंगा जा रही 15212 जननायक एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन के ख

बिहार में बड़ा हादसा टला : स्टेशन से खुलते ही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, यात्रियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां अमृतसर से दरभंगा जा रही 15212 जननायक एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन के खुलते ही यात्रियों ने तेज झटका महसूस किया। जिसके बाद ट्रेन के यात्री घबरा गए हालांकि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।


जानकारी के मुताबित जब यह घटना हुई जननायक एक्सप्रेस के यात्री उस समय ट्रेन में सो रहे थे। ट्रेन के पटरी से उतरते ही तेज अवाज हुई और बोगियों में जोरदार झटका यात्रियों ने महसूस किया। जिसके बाद यात्री ट्रेन से निकल कर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे के अधिकारियों ने पूरे मामले की छानबीन की।


जांच के बाद पता चला कि ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया है। रेल कर्मियों ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के इंजन को अगल करने के बाद दूसरे इंजन की मदद से करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

टैग्स