ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर में दो लड़कियों की मौत, गड्ढे में डूबने से गई दोनों की जान

MUZAFFARPUR : इस वक़्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. बकरी चराने के दौरान यह घटना हुई है. दोनों बच्चियों की

मुजफ्फरपुर में दो लड़कियों की मौत, गड्ढे में डूबने से गई दोनों की जान
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. बकरी चराने के दौरान यह घटना हुई है. दोनों बच्चियों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां नरमा स्थित गोहिया टोला में गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई. मृतक बच्चियों की पहचान धर्मेन्द्र सहनी की बेटी पूजा कुमारी (14) और उमेश सहनी की बेटी मौसम कुमारी (13) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां बकरी चराने के लिए घर से गई हुई थीं. इस दौरान वे एक गड्ढे में बकरी को पानी पिलाने लगी. अचानक से पैर फिसलने के कारण दोनों बच्चियां गड्ढे में डूब गईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.


बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला. हथौड़ी थाना की पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव का SKMCH में पोस्टमार्टम कराया. फिर उनकी डेड बॉडी को उनके परिजनों को सौंप दिया.