ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार के डिप्टी कलेक्टर की उत्तराखंड में मौत, शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे विवेक कुमार

MUZAFFARPUR: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त एक दुखद घटना सामने आई है। शैक्षणिक भ्रमण पर उत्तराखंड गए मुजफ्फरपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार की हार्ट अटैक से मौ

बिहार के डिप्टी कलेक्टर की उत्तराखंड में मौत, शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे विवेक कुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त एक दुखद घटना सामने आई है। शैक्षणिक भ्रमण पर उत्तराखंड गए मुजफ्फरपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिवंगत विवेक कुमार राजधानी पटना के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर के प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि बिहार के 71 पीसीएस अधिकारी शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। 71 अधिकारियों में से 36 ऑफिसर बीते सोमवार को लोहाजंग, भैकलताल, ब्रहमताल घूमने के लिए पहुंचे थे। जबकि 35 सदस्यों का दल इस वर्ष घोषित ट्रक ऑफ द ईयर घेस, बागजी, नागाड़ ट्रेक के भ्रमण पर हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दल घेस से बागजी बुग्याल गया था। यहीं पर बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक विवेक कुमार की तबीय बिगड़ गई।


बीमार विवेक कुमार को खच्चरों की मदद से किसी तरह से घेस लाया गया। जहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें देवाल लाया गया और पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां विवेक कुमार की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक विवेक की रास्ते में ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया।

टैग्स