ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Education News : बिहार के एक DEO और विधायक में भिड़ंत..बढ़ गया मामला, फिर क्या हुआ ?

Bihar Education News: मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने पारु विधायक अशोक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

Bihar Education News
Bihar Education News
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के एक जिला शिक्षा पदाधिकारी और सत्ताधारी विधायक के बीच भिड़ंत हो गई है। इसके बाद अधिकारी ने सत्ताधारी विधायक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। मामला मुजफ्फरपुर से जुड़ा है।


मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने पारु विधायक अशोक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने पारु विधायक से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।अधिकारी का आरोप है कि बुधवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ सरकारी आवास पर पहुंचे और नियम विरुद्ध काम करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उठा लेने की धमकी दी और गाली गलौज भी किया ।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर के डीएम, शिक्षा विभाग के निदेशक और अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है और घटना की जानकारी दी है। वहीं, पारू से भाजपा विधायक अशोक सिंह ने बताया है कि कुछ लड़कों का स्कूल में किए गए काम का भुगतान रुका हुआ है।इस मामले में DM को पत्र भेज कर कारवाई मांग की गई थी। भुगतान के संबंध में बात करने वे जिला शिक्षा पदाधिकारी की आवास पर गए थे। उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।