ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी के पास की है। घटना कल यानी रविवार की है। कार ने बाइक सवार दो ल

बिहार: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी के पास की है। घटना कल यानी रविवार की है। कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें दोनों की जान चली गई। इसके बाद उग्र लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पाकर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 



मृतकों की पहचान शिवहर के माधोपुर अनंत के अभिषेक कुमार और मीनापुर थाना के धरमपुर इलाके के मो. कपिल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक एक प्राइवेट कंपनी में जबकि कपिल निजी गैराज में काम करते थे। हादसे के बाद दोनों को हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। 



घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है। वहीं आगे की कारवाई भी शुरू कर दी जायेगी।

टैग्स