ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: तेज रफ्तार बस ने NEET परीक्षा पास छात्र को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की। हादसे

बिहार: तेज रफ्तार बस ने NEET परीक्षा पास छात्र को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना बैरिया के पारस मॉल के पास की है।


मृतक छात्र की पहचान अहियापुर निवासी पूर्व सैनिक रंजीत तिवारी के 19 वर्षीय बेचे साहिल तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल इंटर का स्टूडेंट है और हाल ही में नीट की परीक्षा में सफल हुआ था और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तैयारी में था। साहिल किसी काम से शहर गया था और वहां से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर भागने लगा लेकिन बैरिया गोलंबर के पास लोगों ने बस को घेर लिया। जिसके बाद ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार हुए बस ड्राइवर को तलाश कर रही है।