ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : बांस से लदे ट्रैक्टर में स्कार्पियो घुसने से दो लोगों की मौत, चार घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : बांस से लदे ट्रैक्टर में स्कार्पियो घुसने से दो लोगों की मौत, चार घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।  जबकि चार लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। घायल 4 पीड़ितों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। मरने वाले में विजय मुखिया अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री चुने गए थे।


मिली जानकारी के अनुसार, बोचहां के मझौली चौक के समीप गुरुवार की सुबह बांस से लदे हुए ट्रैक्टर में स्कार्पियो के घुसने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में अलीनगर के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के मंत्री धमवारा निवासी विजय मुखिया (38) और सुहथ निवासी देवदास मुखिया (45) शामिल हैं। जबकि स्कार्पियो सवार चार अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि,विजय मुखिया पटना आइजीआइएमस में इलाज के लिए पांच लोगों को लेकर स्कार्पियो से जा रहे थे। इनमें चार लोग बेनीपुर के माधोपुर गांव स्थित उनके ही ससुराल के थे। मझौली चौक के समीप बांस लदे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार स्कार्पियो जा घुसी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय मुखिया लगातार दूसरी बार मत्स्यजीवी समिति के मंत्री चुने गए थे। हादसे की सूचना के बाद स्वजन मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं।