ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मृतक के परिजनों से मिले चिराग, कुछ दिन पहले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की हुई थी हत्या

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के करजा थाना का पकड़ी के रहने वाले भीम आर्मी के जिलाध्यभ रॉनोजीत पासपान की हत्या के बाद मंगलवार को परिजनों से मिलने लोजपा सुप्रीमो सह जमुई सांसद चिराग पासवान पह

मृतक के परिजनों से मिले चिराग, कुछ दिन पहले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की हुई थी हत्या
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के करजा थाना का पकड़ी के रहने  वाले भीम आर्मी के जिलाध्यभ रॉनोजीत पासपान की हत्या के बाद मंगलवार को परिजनों से मिलने लोजपा सुप्रीमो  सह जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे. 

इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को चुनावी वादा याद कराते हुए कहा कि कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि किसी भी दलित परिवार में  हत्या होने पर उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी. उस वादे के तहत  राॅनोजीत पासवान उर्फ जाॅन के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए. 

चिराग पासवान मृतक राॅनोजीत पासवान के घर पहुंचे और उनकी मां -भाई व परिजनों से मिलकर ढ़ांढस बढ़ाया. उन्होंने पुलिस प्रशासन व सरकार से न्याय दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या का सिलसिला थम नही रहा है.आखिर कारण क्या है. जिम्मेदार कौन है? एक नौजवान जॉन को अपराधी द्वारा चाकू से गोंद कर हत्या कर दिया जाता है.  एफआईआर में आरोपी का नाम देने के बाबजूद नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. आखिर बिहार में अपराधियों का शासन चल रहा है या कानून का ? ये समझ से परे है. जॉन के परिजन हत्या के एक सप्ताह बाद  भी इंतजार में है कि आरोपी की गिरफ्तारी होगी. उन्होंने मृतक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान लोजपा के कांटी विधायक प्रत्याशी विजय सिंह, मीनापुर के प्रत्याशी अजय कुशवाहा भी थे.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT

FirstBihar संवाददाता