ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

BIHAR NEWS : बागमती नदी में नाव पलटी, लड़की समेत दो लापता; छह लोग थे सवार

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां बागमती नदी में नाव पलट गई है। इस घटना में लड़की समेत दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसी सुचना मिल रही ह

BIHAR NEWS : बागमती नदी में नाव पलटी, लड़की समेत दो लापता; छह लोग थे सवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां बागमती नदी में नाव पलट गई है। इस घटना में लड़की समेत दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसी सुचना मिल रही है कि इस नाव में छह लोग सवार थे। फिलहाल नाव पर सवार महादेव राय पिता हुलास राय तीस वर्ष और एक 16 वर्षीया लड़की के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा अंचल प्रशासन को सुचना दी गई है। सीओ ने स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।


जानकारी के अनुसार औराई प्रखंड के सरहंचिया पंचायत के फत्तेहपुर गांव की है। बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा मे गुरुवार को यह नाव डूब गई। नाव पर छह लोग सवार थे। इनमें दो लोगों का पता नहीं चल रहा है। सभी भरथुआ चौर मे घास लाने के लिए आम दिनों की तरह नाव से जा ही रहे थे। सभी पशु के हरा चारा लेकर दो पहर बाद लौटते हैं।


बताया जा रहा है कि नाव पर सवार महादेव राय पिता हुलास राय तीस वर्ष और एक 16 वर्षीया लड़की के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा अंचल प्रशासन को सुचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक जिला से एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। घटना की सुचना हासिल होने के बाद  एसडीआरएफ की टीम निकल चुकी है जिसके जल्द ही पहुंचने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षू एसडीओ सह प्रभारी सीओ अमन पटेल ने स्थानीय गोताखोर छोटन सहनी व मनोज सहनी को लगाया है। शव की खोजबीन की जा रही है।