ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : बाढ़ में डूब गया पूरा गांव, नाव पर हुई शादी

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ से बने हालात के बीच मुजफ्फरपुर से एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, बाढ़ की वजह से दूल्हा नाव से दुल्हन के घर पहुंचा और नाव पर ही शादी की सा

बिहार : बाढ़ में डूब गया पूरा गांव, नाव पर हुई शादी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ से बने हालात के बीच मुजफ्फरपुर से एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, बाढ़ की वजह से दूल्हा नाव से दुल्हन के घर पहुंचा और नाव पर ही शादी की सारी रस्में पूरी हुईं. बाद में उसी नाव से दुल्हन को विदा किया गया. अब इस अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है. 


मामला मुजफ्फरपुर के मुशहरी के आथर गांव का है. गांव में चारों ओर पानी ही पानी है. गांव को पार करने के लिए नाव ही केवल एक रास्ता बचा है. ऐसे में जब रेणु की सकरा मुरौल गांव के प्रवीण से शादी की बात चली तो लड़के वाले शादी से मुकरने लगे. बाढ़ का पानी बढ़ जाने से लड़की के गांव में जाना भी मुश्किल था. शादी टालने की नौबत आ रही थी, लेकिन प्रवीण ने ठान लिया कि जैसे भी हो वह अपनी दुल्हनिया को लेने जाएगा. 


इसके बाद उसने नाव का इंतजाम किया. अपने परिजन और करीबियों को लेकर वह तय दिन और समय पर बाढ़ के पानी को पार करते हुए लड़की के गांव पहुंचा, शादी की और फिर उसी नाव से लेकर अपनी पत्नी को वापस अपने घर ले आया. नाव से आने-जाने का किसी ने वीडियो भी तैयार कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. 

टैग्स