ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक ही युवक को पति बता रही है दो महिला

MUZAFFARPUR : एक युवक ने पहली पत्नी के बावजूद दूसरी शादी रचा ली. दूसरी पत्नी को लेकर जब वह ननिहाल पहुंचा तो पहली पत्नी ने मायके वालों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर

बिहार : थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक ही युवक को पति बता रही है दो महिला
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : एक युवक ने पहली पत्नी के बावजूद दूसरी शादी रचा ली. दूसरी पत्नी को लेकर जब वह ननिहाल पहुंचा तो पहली पत्नी ने मायके वालों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

पूरा मामला मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 की है. इस मामले को  लेकर थाना परिसर में मंगलवार की देर शाम तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला. फिलहाल पुलिस ने युवक को हाजत में बंद कर दिया है. युवक आर्मी का जवान बताया गया है.

 मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक देवरिया का रहने वाला है और वह मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में अपने ननिहाल में रहता था. ननिहाल में ही प्रेम प्रसंग में एक युवती से उसने मंदिर में शादी रचा ली थी और दोनों ननिहाल में ही रहते थे. शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी आर्मी में नौकरी लग गई और वह पत्नी को मायके में छोड़कर ट्रेनिंग करने चला गया. इस बीच उसने नालंदा की एक लड़की से परिजनों की सहमति से दूसरी शादी रचा ली.

दूसरी पत्नी से एक छोटा बच्चा भी हुआ. पहली पत्नी को शादी की बात तब लगी जब युवक दूसरी पत्नी को लेकर ननिहाल मोतीपुर पहुंचा. इसके बाद पहली पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर ननिहाल में युवक को पकड़ा और शादी का विरोध करते हुए बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दोनों युवती युवक को अपना -अपना पति बता कर बैठी हुई थी. इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.