ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पांच घंटे परेशान रही मुजफ्फरपुर पुलिस, ताड़ी पीते मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सोमवार को 5 नए कोरोना संक्रमित मिले. बोचहां प्रखंड के एक कोरोना संक्रमित को खोजने में जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड तक के अधिकारियों के पसीने

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सोमवार को 5 नए कोरोना संक्रमित  मिले. बोचहां प्रखंड के एक कोरोना संक्रमित को  खोजने में जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड तक के अधिकारियों के पसीने छूट गए. अधिकारी 5 घंटे तक परेशान रहे. बड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की रात 9 बजे के करीब कोरोना संक्रिमित युवक अपने गांव में ही ताड़ी पीते पकड़ा गया. तब जाकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बोचहां प्रखंड का रहने वाला वह शख्स जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वह 7 मई को ही दिल्ली से अपने सात परिचितों के साथ गांव आया था. गांव आने के बाद उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और आराम से अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ यहां-वहां घूमता रहा.

15 मई को तबीयत खराब होने के बाद वह खुद ही एसकेएमसीएच पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहने की बात कह घर भेज दी. सोमवार की शाम 4 बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरु हो गई. कोविड केयर सेंटर ले जाने के लिए  स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची. जहां परिजनों ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां गया है. कल लौटकर आएगा. उसके होम क्वॉरेंटाइन में नहीं रहने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ विभाग की उसकी तलाश करने लगी. पता चला कि वह प्रखंड के ही एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां है. इसी बीच किसी ने युवक को सूचना दी कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे खोज रही है. इतना जानते ही वह अपने रिश्तेदार के घर से बाइक लेकर फरार हो गया.  यह जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दी गई. रात 9  बजे के करीब उसके मोबाइल के टावर लोकेशन और स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर उसके गांव से ही एक ताड़ी दुकान से उसे पकड़ लिया गया. जिसके बाद संक्रमित को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम दिल्ली से आने के बाद की हिस्ट्री के आधार पर संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गई है.