ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

साहब मेरी बेटी 10 दिनों से... बेटी की तलाश में इंसाफ की गुहार लगाते हुए सड़क पर लेटा पिता; थाना के सामने हंगामा

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोशित पिता थाना के सामने सड़क...

साहब मेरी बेटी 10 दिनों से... बेटी की तलाश में इंसाफ की गुहार लगाते हुए सड़क पर लेटा पिता; थाना के सामने हंगामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले को लेकर पीड़ित परिवार का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। बेटी के लापता होने के 10 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज पिता थाना के सामने सड़क पर लेट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस उसे बरामद करने में पूरी तरह विफल रही है। परिवार का कहना है कि वे लगातार थाना और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई नहीं।


परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर उनसे पैसों की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों की ओर से कहा गया कि “पैसा देंगे तो लड़की को खोजने जाएंगे।” हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि मुशहरी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव में पिछले 22 दिनों के भीतर दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं दिख रही है।


पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि अब तक उन्हें एफआईआर की प्रति तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। इसी निराशा और आक्रोश के बीच नाबालिग लड़की के पिता मुशहरी थाना के सामने सड़क पर लेट गए और प्रशासन से इंसाफ की मांग करने लगे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। कुछ देर के लिए थाना परिसर के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।