ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मुजफ्फरपुर में मानवता हुईं शर्मसार: लावारिस हालत में कूड़े के ढेर के पास मिला नवजात

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ पंचायत के शिवदाहा बरैल में महेशवाड़ा गोटोली जाने वाली सड़क के पास नवज

मुजफ्फरपुर में मानवता हुईं शर्मसार: लावारिस हालत में कूड़े के ढेर के पास मिला नवजात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ पंचायत के शिवदाहा बरैल में महेशवाड़ा गोटोली जाने वाली सड़क के पास नवजात लावारिस हाल में मिलने से लोग भी हैरान रह गये। लोग कहने लगे की ममता की गला घोंटने का घिनौना कार्य किया गया है। नवजात के मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही एक महिला की नजर जैसे ही नवजात शिशु पर गई उसने बच्चे को उठाकर अपने कलेजे से लगा लिया और उसे अपने पास रख लिया। फिलहाल महिला उस नवजात शिशु की देखभाल कर रही है।


रविवार की सुबह नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोग सुबह-सुबह रास्ते से गुजर रहे थे। जिसके बाद राहगीरों की नजर उस नवजात पर पड़ी। बच्चों की भीड़ देख मौके पर बड़े बुजुर्ग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं वहां से गुजर रही महिला उस नवजात को गोद में  उठा लिया और उसे अपने सीने से लगा लिया। फिर उसे अपने साथ घर ले गई। महिला अब बच्चे की देखभाल कर रही है।


लावारिस हालत में नवजात शिशू के मिलने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि नवजात बच्चा लड़की नहीं  बल्कि लड़का है। लड़का और लड़की में अंतर होने के सवाल पर नवजात शिशु को यहां लाकर नहीं छोड़ा गया है। इलाके में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि बच्चा किसी कुंवारी मां का है। जिसे प्रसव के बाद यहां लाकर छोड़ा गया है। लोक लाज एवं सामाजिक ताने-बाने के कारण इस नवजात को यहां लाकर छोड़ा गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें