ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मंत्री सुरेश शर्मा के गृह जिले में भीषण जलजमाव, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

MUZAFFARPUR: सूबे को जलजमाव से मुक्त रखने का जिम्मा जिस विभाग के ऊपर है उसी विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के गृह जिले में जलजमाव से लोग परेशान हैं. खबर मुजफ्फरपुर जिले से है जहां जल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सूबे को जलजमाव से मुक्त रखने का जिम्मा जिस विभाग के ऊपर है उसी विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के गृह जिले में जलजमाव से लोग परेशान हैं. खबर मुजफ्फरपुर जिले से है जहां जल जमाव से परेशान लोग सड़क पर उतर आए हैं. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की है और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया है.

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ऑफिस क्षेत्र के लकड़ी की ढाणी श्री नारायण कॉलोनी के लोग जलजमाव से परेशान हैं. यहां पहली बारिश के बाद से ही पूरा मोहल्ला पानी में डूबा हुआ है. लेकिन नगर निगम और स्थानीय पार्षद के साथ-साथ विभाग के अधिकारी जलजमाव से निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. आखिरकार नाराज लोग आज सड़क पर उतर आए और आगजनी की.

लोगों का कहना है कि नगर निगम और संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की गई. लेकिन अधिकारी से लेकर पार्षद तक के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है. जलजमाव के कारण इस मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. लिहाजा अब उन्होंने सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का फैसला किया है. सड़क जाम होने की वजह से काफी देर तक इस इलाके में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHRAMA

FirstBihar संवाददाता