ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराने के बाद पुल के नीचे गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

MUZAFFARPUR: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा कर पुल के नीचे गिर गया और इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराने के बाद पुल के नीचे गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा कर पुल के नीचे गिर गया और इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मुजफ्फरपुर के सरैया तुर्की मार्ग के शिवपुर घोघराहा पुल पर हुई। जहां बाइक सवार दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के चोचाहि सरैया गांव निवासी मुनिलाल साह के पुत्र मोनू कुमार जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी और दूसरे मृतक की पहचान कृष्णा मंगल प्रसाद सिंह के पुत्र 38 वर्षीय प्रिमेश कुमार के रूप में की गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक बाइक से छितरी की ओर से सरैया की तरफ जा रहे थे तभी अनियंत्रित बाइक शिवपुर घोघराहा पुल के डिवाइडर से टकराते हुए पुल के नीचे गिर गया। इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता