ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

बिहार में ठंड का कहर जारी: मुजफ्फरपुर में भी अभी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया नया आदेश

MUZAFFARPUR: बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा के संचालन पर रोक लगाा दिया थ

 बिहार में ठंड का कहर जारी: मुजफ्फरपुर में भी अभी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया नया आदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MUZAFFARPUR: बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा के संचालन पर रोक लगाा दिया था। अब मुजफ्फरपुर डीएम की तरफ से इसे लेकर नया आदेश जारी किया गया है। डीएम के नए आदेश के मुताबिक, अब आगामी 20 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।  वही पटना, शिवहर और अरवल में भी 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेगा।


इससे पहले मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था लेकिन बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 16 से 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।


मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को 20 जनवरी तक बढ़ाया जाता है।


बता दें कि पटना, मुजफ्फरपुर समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब ठंड कम नहीं होने के कारण पटना जिला प्रशासन ने आगामी 20 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।


 बिहार में ठंड का कहर जारी: मुजफ्फरपुर में भी अभी बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया नया आदेश



टैग्स