ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी अमित कुमार की SKMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गंभीर ड्रग एडिक्शन और विड्रॉल सिम्टम्स से पीड़ित था।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी, अमित कुमार की इलाज के दौरान श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में मौत हो गई। अमित कुमार (40 वर्ष), स्वर्गीय बखोराज महतो के पुत्र थे और साकेत-लकड़ीढाई दुर्गा मंदिर, थाना सिकंदरपुर, जिला मुजफ्फरपुर के निवासी थे।


मामले का विवरण:अमित कुमार को मुजफ्फरपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से रिमांड होने के बाद 13 मार्च 2026 को जेल लाया गया था। जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जेल के चिकित्सक ने पाया कि वह Chronic Smack and Drug Addiction (नशीले पदार्थों के सेवन) और इसके गंभीर 'विड्रॉल सिम्टम्स' (Withdrawal Symptoms) से पीड़ित थे। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे खड़े होने में भी सक्षम नहीं थे और शरीर में काफी कमजोरी और कंपन (Severe Tremor) थी।


इलाज के दौरान मौत:

जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार: * 13 मार्च 2026: जेल में भर्ती होने के तुरंत बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर भेजा गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसी दिन SKMCH रेफर कर दिया गया।

* 13 से 18 मार्च: SKMCH के इमरजेंसी वार्ड और फिर ICU में उनका गहन उपचार किया गया।

* 18 मार्च 2026: इलाज के दौरान सुबह 9:32 AM पर विशेषज्ञों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


आगे की कार्रवाई:जेल प्रशासन ने मृतक कैदी का नियमानुसार वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके। यह पत्र जेल अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु लिखा गया है।

टैग्स