ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

Amrit Bharat Train: मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए नई अमृत भारत ट्रेन की होगी शुरुआत, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर-हैदराबाद अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस नई ट्रेन से यात्रियों को सीधी, सुरक्षित और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा।

Amrit Bharat Train: मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए नई अमृत भारत ट्रेन की होगी शुरुआत, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Amrit Bharat Train: बिहार में चुनावी साल के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों और सौगातों की बरसात की जा रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार का दौरा करने वाले हैं, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने वाली है, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधे आईटी हब से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यह पहल यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें हाजीपुर या पटना से ट्रेन पकड़ने की झंझट से निजात मिलेगी।


22 अगस्त को गयाजी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बुधवार की शाम दी। इसी कार्यक्रम में गयाजी-दिल्ली सहित कई अन्य मार्गों के लिए भी नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा।


मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण पहले यात्रियों को हाजीपुर या पटना होते हुए लंबा और थकाऊ सफर तय करना पड़ता था। यात्रियों को हावड़ा से भी ब्रेक जर्नी करनी पड़ती थी, जिससे यात्रा का समय 24 घंटे या उससे अधिक हो जाता था। इससे यात्रा की लागत और थकावट बढ़ जाती थी, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय रही। साथ ही, हैदराबाद में मुख्य रूप से तेलुगु भाषा बोली जाती है, जो मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए यात्रा को और चुनौतीपूर्ण बनाती थी।


नए अमृत भारत ट्रेन के शुरू होने से यह सारी समस्याएं कम हो जाएंगी क्योंकि यात्रियों को अब सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से आईटी से जुड़े छात्र और युवा अब महंगी हवाई यात्रा या प्राइवेट वाहन का सहारा लेने से बच सकेंगे, क्योंकि इस ट्रेन का किराया किफायती होगा। इसके चलते लाखों लोग आर्थिक और समय दोनों की बचत कर सकेंगे।


रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन के समय-सारणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी, जिससे यात्रियों को अपनी योजना बनाने में आसानी होगी। यह सेवा न केवल यात्री सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक जुड़ाव को भी मजबूत करेगी।


इस नई ट्रेन सेवा के माध्यम से बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, जो क्षेत्र के लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे और ट्रेन उद्घाटन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।