ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

मुजफ्फरपुर में गल्ला व्यापारी लूटकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 21 मई 2025 को गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रूपये लूट लिया था और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन किया।

bihar
2 महिला सहित 4 गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नकदी, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है। घटना 21 मई 2025 की थी। 


कांटी नगर थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने लाखों का कैश लूट लिया था और मौके से फरार हो गये थे। अपराधियों ने दुकान में मौजूद लोगों को हथियार के बल पर डराया और कैश बैग लेकर भाग निकले। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि व्यापारी द्वारा प्रारंभिक रूप से 15 लाख रुपये की लूट की सूचना दी गई थी, लेकिन जांच में 5 लाख 22 हजार रुपये की लूट की पुष्टि हुई।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से 2.65 लाख रुपये लुटेरों के खातों में ट्रेस कर फ्रीज़ किया है। वही 4 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 पासपोर्ट और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसपी विद्यासागर ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। कैश ले जाते वक्त एक आरोपी का वीडियो भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। लूट की शेष राशि और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। चारो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग मिले हैं जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।