ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में बॉयफ्रेंड के लिए महासंग्राम: लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड विवाद को लेकर दो गुटों की छात्राओं के बीच सड़क पर मारपीट, कई छात्राएं घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड पर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद में छात्राओं के दो गुटों के बीच सड़क पर भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर जाम और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और बीच-बचाव के बाद दोनों गुटों की छात्राओं को समझाकर शांत कराया गया।


सूत्रों के अनुसार, यह विवाद सरकारी हाई स्कूल और मिडिल स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ। लड़कियां जंगली माई स्थान, बालाघाट और अखाड़ाघाट रोड की रहने वाली हैं। बताया गया कि स्कूल जाने के दौरान बनारस बैंक रोड पर दो छात्राओं के बीच तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज की शुरुआत हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।


स्थानीय लोगों की डांट-फटकार के बाद लड़कियां वहां से चली गई, लेकिन नाला रोड पर फिर से भिड़ गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई एक छात्रा के रिश्तेदार के साथ भी दूसरे गुट की छात्राओं ने मारपीट की। कई छात्राएं हल्की चोटों के साथ घायल हुईं, जिनका पास की दवा दुकान में इलाज कराया गया। 


इस मारपीट की घटना का कुछ राहगीरों ने फोटो और वीडियो भी बनाया। नगर थाना के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इलाके में इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता