ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

मुजफ्फरपुर में पुलिस-पब्लिक झड़प के बाद गायघाट थानेदार लाइन हाजिर, राकेश कुमार बने नए थानेदार

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक झड़प के बाद SSP ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानेदार को हटाया। राकेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई पुलिस और आम जनता के बीच हिंसक झड़प के बाद, SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुशासन और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से, गायघाट के थाना प्रभारी राजा सिंह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर 'लाइन हाजिर' कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात्रि को गायघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के दौरान पुलिस पब्लिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया था। देखते ही देखते स्थिति पुलिस और पब्लिक के बीच आमने-सामने की झड़प हुई पत्थरबाजी और गोलीबारी भी हुई । घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए तो वही एक स्थानीय लोग की मौत भी हुई । विधि व्यवस्था की समस्या रही । इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की समीक्षा की गई। तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) चंदन कुशवाहा के अनुमोदन के बाद, प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजा सिंह को वापस पुलिस केंद्र (लाइन) भेजने का निर्णय लिया गया।


थाने की कमान को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसएसपी ने नए नाम पर मुहर लगा दी है। वर्ष 2018 बैच के तेजतर्रार सब-इंस्पेक्टर (SI) राकेश कुमार को गायघाट का नया थानेदार नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार इससे पहले तुर्की थाना में अवर निरीक्षक (अनुसंधान इकाई) के पद पर तैनात थे। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नए थानेदार राकेश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षेत्र में पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को पुनः बहाल करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण का हिस्सा है ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। स्थानीय लोगों को अब नए नेतृत्व से न्यायपूर्ण और पारदर्शी कार्यशैली की उम्मीद है।

टैग्स