ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर: कॉलेज प्राचार्या पर महिला कर्मी की पिटाई और वसूली का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

मुजफ्फरपुर के विष्णुदेव नारायण सिंह इंटर कॉलेज में प्राचार्या पर महिला कर्मी की पिटाई और दो लाख रुपए माँगने का आरोप, मामला पहुँचा मानवाधिकार आयोग।

बिहार
प्राचार्या पर गंभीर आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के विष्णुदेव नारायण सिंह इंटर कॉलेज की प्राचार्या कुमारी दीप्ती ने अपने कॉलेज के पूर्व कर्मी कामाख्या नारायण सिंह के साथ मिलकर अपने ही कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मी कुमारी शबनम की जमकर कुटाई कर दी। कुमारी शबनम को इतनी बेरहमी से मारा गया की उसका ईलाज बोचहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सको ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया तब महिला का ईलाज हुआ।


 बताते चले की जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरमा स्थित विष्णुदेव नारायण सिंह इंटर कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में  कुमारी शबनम कार्य करती हैं। कुमारी शबनम को कॉलेज के प्राचार्या द्वारा दो लाख रूपये की माँग की जा रही हैं और न देने पर कॉलेज से बर्खास्त करने की धमकी दी जाती हैं। शबनम ने दो लाख रूपये देने से मना कर दी,इसी बात पर प्राचार्या कुमारी दीप्ती खफा चल रह रही थी। शबनम का कहना हैं की वह कॉलेज में बीते 16 सितम्बर को गई थी तो उसे प्राचार्या के कक्ष में बुलाया गया जहाँ पर कॉलेज के पूर्व कर्मी कामाख्या नारायण सिंह बैठे हुए थे,जब शबनम प्राचार्या के कक्ष में पहुँची तो प्राचार्या अपने कक्ष से निकल गई उसके बाद कामाख्या नारायण सिंह ने गलत नियत से शबनम के साड़ी का पल्लू खींच दिया और बदतमीजी करना चाहा जिसका विरोध शबनम के द्वारा किया गया।


 उसके बाद कामाख्या नारायण सिंह ने शबनम को मारने पीटने लगा।तब प्राचार्या भी अपने कक्ष में आ गई और दोनों ने मिलकर शबनम को बेरहमी से पीटने लगे। शबनम का आरोप हैं की प्राचार्या कुमारी दीप्ती और कामाख्या नारायण सिंह ने शबनम के सिर पर लोहे के रड से प्रहार किया जिससे वह घायल हो गई। अचेतावस्था में उसे आनन फानन में बोचहाँ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सको ने बेहतर ईलाज हेतु उसे एसकेएमसीएच मे रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच मे शबनम का बेहतर ईलाज हुआ उसके बाद वह सीधे रामपुर हरि थाना गई और प्राथमिकी हेतु आवेदन दी लेकिन पुलिस के द्वारा  अभी तक प्राथमिकी भी अंकित नहीं किया गया हैं। 


मामले को लेकर पीड़िता ने मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा से मिली और उनके माध्यम से राज्य मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग,राष्ट्रीय महिला आयोग,डीएम,एसएसपी सहित सभी सरकारी कार्यालयों को आवेदन दी। मामले के संबंध मे मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया की यह मामला काफ़ी गंभीर हैं और महिला काफ़ी डरी व घबराई हुई हैं, इनके सिर पर चोट के निशान ईस बात को स्पष्ट करता हैं की इनके साथ काफ़ी बेरहमी से मारपीट की गई हैं।पुलिस के द्वारा अभी तक दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना काफ़ी दुःखद हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता