ब्रेकिंग
दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?

मुजफ्फरपुर क्लब में हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी समेत डायमंड और सोने के गहने बरामद

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर क्लब में हुए करीब आधे करोड़ की हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं और कैश, सोना-चांदी व डायमंड ज्वेलरी बरामद...

मुजफ्फरपुर क्लब में हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी समेत डायमंड और सोने के गहने बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए चर्चित मुजफ्फरपुर क्लब चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और डायमंड ज्वेलरी बरामद की गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक ने भी मामले की जानकारी ली थी.


मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर क्लब का है. जहां 22 जून 2026 की रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपये और कीमती गहनों से भरा बैग गायब कर दिया.


यह रिसेप्शन पूर्व तिरहुत एमएलसी प्रत्याशी विनायक गौतम की बहन और एल.एस. कॉलेज की प्राचार्या कनुप्रिया के बेटे के शादी समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान अचानक जब गहनों और नकदी से भरे बैग की जानकारी नहीं मिली तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.


पीड़ित पक्ष की ओर से नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सिटी एसपी, डीएसपी नगर-1, जिला आसूचना इकाई और नगर थाना की संयुक्त टीम बनाई गई.


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की गई.


लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार साह, अमित कुमार और रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र निवासी गोपाल साह को गिरफ्तार कर लिया.


पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 1 लाख 60 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, ब्रेसलेट, अंगूठियां, डायमंड के कान के गहने, टॉप्स, नथिया, चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया और सिंदूरदान समेत कई कीमती सामान बरामद किया.


इसके अलावा चोरी के दौरान इस्तेमाल किया गया बैग और अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के अनुसार बरामद गहनों की कीमत लाखों रुपये में है.


गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले भी आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस अब बाकी आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह का कनेक्शन मुजफ्फरपुर या दूसरे जिलों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है.