ब्रेकिंग
सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट मामले को लेकर पप्पू यादव ने की उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से की मुलाकात

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर में नूडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में बीते 28 दिसम्बर को बॉयलर फटने से 7 मजदूरों की मौत के मामले पर आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट मामले को लेकर पप्पू यादव ने की उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से की मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर में नूडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में बीते 28 दिसम्बर को बॉयलर फटने से 7 मजदूरों की मौत के मामले पर आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की. मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट कांड में शामिल सभी लोगों पर कानून कार्यवाही की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की तरफ से कम से कम 10 लाख की सरकारी मदद की जाए. 


जन अधिकार पार्टी अपने पार्टी फंड से सभी मृतक परिवार को 25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बॉयलर पुराना था. इसका लाइसेंस भी खत्म हो गया था. फिर भी कम्पनी मालिक बॉयलर को चला रहा था. इस कांड में कम्पनी मृतकों की संख्या को छुपा रहीं हैं. 


घटना के तुरंत बाद कम्पनी ने लेबर रजिस्ट्र को गायब कर दिया. मैं माननीय मंत्री शाहनवाज जी इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं. जिससे कि मरने वालों के संख्या  सही जानकारी मिल सकें. पप्पू यादव ने शाहनवाज हुसैन को कोसी का लाल बताते हुए उनसे बनमनखी चीनी मिल, और पूर्णिया आलमनगर में इथेनॉल फैक्ट्री लगाने हेतु 30 एकड़ जमीन सहित इस इलाके के विकास लिए विशेष ध्यान देने का आग्रहः किया.

टैग्स