ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनी

Bihar News: बिहार पुलिस की लापरवाही से युवक की हत्या का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी के बाद हत्या, पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। न्याय न मिलने पर राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसौत गांव में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बीते 22 जून को राकेश कुमार नामक युवक के लापता होने के बाद से उसकी मां रीता देवी लगातार सिवाईपट्टी थाना पुलिस से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


रीता देवी का आरोप है कि पुलिस लगातार टाल-मटोल करती रही और इस बीच आरोपियों ने राकेश की हत्या कर शव को फेंक दिया। जब हत्या की सूचना पुलिस को मिली, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। 


उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी दिनदहाड़े थाने में बैठते हैं और उन्हें केस वापस लेने के लिए धमकाते रहते हैं। रीता देवी का कहना है कि वह न्याय की मांग को लेकर लगातार वरीय अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 


आखिरकार थक-हारकर उन्होंने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा के माध्यम से बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। अधिवक्ता एस.के. झा ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का अतिगंभीर मामला बताया और कहा कि उन्होंने आयोग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता